
लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने भारतीय बाजार में अपनी मोस्ट-अवेयटेड सुपरबाइक BMW M 1000 R (2026 मॉडल) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, बेहद आक्रामक लुक और दमदार इंजन वाली इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹33.50 लाख तय की गई है, कंपनी ने इस नई ‘बेस्ट’ को प्रीमियम फीचर्स और हाई-परफॉर्मेंस तकनीक से लैस किया है।
Table of Contents
रफ़्तार ऐसी कि पलक झपकते ही हो जाए ओझल
नई BMW M 1000 R में 999cc का वॉटर-कूल्ड, इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 210 HP की अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है रफ़्तार के शौकीनों के लिए यह बाइक किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि यह मात्र 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की गति पकड़ लेती है इसकी टॉप स्पीड 280 किमी/घंटा तक जाती है।
डिजाइन और एयरोडायनामिक्स में बड़ा बदलाव
बाइक के डिजाइन को पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और शार्प बनाया गया है। इसमें नए M विंगलेट्स (Winglets) दिए गए हैं, जो हाई-स्पीड के दौरान बाइक को जमीन से चिपकाए रखते हैं (Downforce) और बेहतर स्टेबिलिटी प्रदान करते हैं। इसके अलावा, ड्यूल LED हेडलाइट्स, कार्बन फाइबर मडगार्ड और टाइटेनियम साइलेंसर इसे एक बेहद मस्कुलर लुक देते हैं।
हाइ-टेक फीचर्स से लैस है यह ‘मशीन’
BMW ने इसमें तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया है। बाइक के मुख्य फीचर्स निम्नलिखित हैं:
- 7 राइडिंग मोड्स: इसमें Rain, Road, Dynamic, Race और Race Pro (1-3) जैसे मोड्स मिलते हैं, जिन्हें राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकता है।
- स्मार्ट डिस्प्ले: 6.5-इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो नेविगेशन और M स्टार्टअप एनीमेशन के साथ आता है।
- कंफर्ट फीचर्स: लंबी राइड के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल और हीटेड ग्रिप्स (Heated Grips) जैसे फीचर्स शामिल हैं।
- सेफ्टी: इसमें अडेप्टिव टर्निंग लाइट और रियर USB चार्जिंग सॉकेट की सुविधा भी दी गई है।
M Competition Package का विकल्प
कंपनी इस बाइक को भारत में CBU (पूरी तरह से बनी हुई इकाई) के रूप में आयात करेगी ग्राहक इसे और अधिक प्रीमियम बनाने के लिए M Competition Package का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें कार्बन फाइबर के पुर्जे और विशेष परफॉर्मेंस अपग्रेड शामिल हैं।













